jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

हरदा : रासेयो स्वयंसेवकों ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया

हरदा:  हरदा आदर्श महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के संचालक उमर रऊफ के मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा तनाव, अवसाद और नशे जैसी समस्याओं से बचाव के प्रति प्रेरित करना था।

- Install Android App -

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा आकर्षक पोस्टर निर्माण किया गया, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर “स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन” का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को उजागर किया।

नाटक के माध्यम से बताया गया कि मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय खुलकर चर्चा करना और समय पर परामर्श लेना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी को यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है तथा हमें स्वयं और अपने आसपास के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।