jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

पढ़ाई की अनोखी जिद : 400 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ी विवाहिता, सुरक्षित रेस्क्यू

इंदौर। इंदौर के पास ग्राम बौरसी हातोद में मंगलवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। एक विवाहिता अपनी पढ़ाई जारी रखने की मांग को लेकर 400 के.व्ही. हाईटेंशन लाइन के विशाल टावर पर जा चढ़ी। घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की तकनीकी सतर्कता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

जैसे ही एम.पी. ट्रांसको को टावर पर महिला के चढ़ने की सूचना मिली, टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। सहायक अभियंता राजेंद्र कनोजे और रवीन्द्र पाटिल ने स्थिति को देखते हुए तत्काल पुलिस और स्थानीय लोगों को आगाह किया कि कोई भी महिला को उतारने के लिए टावर पर न चढ़े। विशेषज्ञों ने चेताया कि 400 के.व्ही. की लाइन के पास इंडक्शन जोन होता है, जहाँ तारों को छुए बिना भी जानलेवा विद्युत झटका लग सकता है। इस तकनीकी परामर्श ने किसी भी गलत रेस्क्यू प्रयास को रोक दिया, जिससे जनहानि की संभावना खत्म हो गई।

- Install Android App -

विवाह के बाद पढ़ना चाहती थी अज्जू बाई
जानकारी के अनुसार, ग्राम बौरसी निवासी श्रीमती अज्जू बाई विवाह के पश्चात अपनी शिक्षा निरंतर रखना चाहती थीं। परिजनों द्वारा सहमति न मिलने से क्षुब्ध होकर उन्होंने अपनी मांग मनवाने के लिए टावर नंबर 71 पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान नीचे खड़े ग्रामीणों और प्रशासनिक अमले की सांसें अटकी रहीं।

जिद पूरी होने के आश्वासन पर उतरीं नीचे
एम.पी. ट्रांसको के इंजीनियरों के मार्गदर्शन में परिजनों ने महिला से बातचीत की और उसे पढ़ाई जारी रखने का पक्का भरोसा दिलाया। मांग पूरी होने का आश्वासन मिलते ही अज्जू बाई सुरक्षित रूप से नीचे उतर आईं। जमीन पर कदम रखते ही परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। एम.पी. ट्रांसको की समय पर दी गई तकनीकी सलाह और प्रशासनिक तालमेल की इस सफल रेस्क्यू के लिए सराहना की जा रही है।