jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

हंडिया : हंडिया थाने में शांति समिति की बैठक: होली व रमजान को लेकर अहम निर्णय,,,

हंडिया।आगामी होली पर्व एवं रमजान माह को लेकर आज हंडिया थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होगी। विशेष रूप से रमजान माह को ध्यान में रखते हुए यह अपील की गई कि बिना किसी की मर्जी के किसी पर रंग या गुलाल न डाला जाए, ताकि आपसी सौहार्द बना रहे और किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

- Install Android App -

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इसके अतिरिक्त विसर्जन कुंड को लेकर भी चर्चा हुई। कुछ नागरिकों ने इस बार कुंड नहीं बनाए जाने की बात रखी, जिस पर प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। बैठक में ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री, विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी,ओमप्रकाश दुवे,सदर मकसूद बेग रफीक खां, सरपंच लखनलाल भिलाला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।