jhankar
ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

मातम में बदलीं ईद की खुशियां: ढाका लौट रही बस नदी में गिरी, 26 यात्रियों की मौत

ढाका। बांग्लादेश में एक भीषण सड़क हादसे ने ईद की खुशियों को गहरे सदमें के साथ ही मातम में बदल दिया। राजबाड़ी जिले में हुए इस बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। प्रधानमंत्री रहमान ने मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

इस बस दुर्घटना में अब तक 26 यात्रियों के मरने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत कार्य में लगी फायर सर्विस के अनुसार, 23 शव बस के अंदर से निकाले गए हैं, जिनमें 11 महिलाएं, 8 पुरुष समेत 5 बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में अब तक 8 लोगों को जिंदा बचाया गया, लेकिन उनमें से 3 लोगों की बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। लापता हुए कुछ लोगों की तलाश जारी है। इस बीच खबर है कि 22 मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

बस में सवार अधिकांश यात्री ईद की छुट्टियां मनाकर राजधानी ढाका लौट रहे थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा बुधवार शाम लगभग 5:15 बजे राजबाड़ी जिले के दौलतदिया टर्मिनल पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस एक फेरी (नाव) पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे पद्मा नदी में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

- Install Android App -

हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सेना, पुलिस, अग्निशमन सेवा और तटरक्षक बल की संयुक्त टीमों ने खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद करीब छह घंटे तक लगातार अभियान चलाया। क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया। जब बस को बाहर निकाला गया, तो उसमें से 14 शव बरामद हुए, जबकि इससे पहले गोताखोरों ने दो महिलाओं के शव निकाल लिए थे। मृतकों की संख्या बढ़कर अब कुल 26 हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जब फेरी पर चढ़ रही थी, उसी दौरान एक छोटी यूटिलिटी नाव पोंटून से टकरा गई। इस टक्कर के कारण बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सीधे नदी में गिर गई। कुछ यात्री तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कुछ को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। हालांकि, कई यात्री बस के भीतर ही फंस गए, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी।

बताया जा रहा है कि बस में सवार कई यात्री एक ही परिवार के थे, जिससे हादसे का दर्द और भी गहरा हो गया। जो लोग बस के बाहर थे, वे सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके अपने ही लोग पानी में समा गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तत्काल अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। इस घटना में लापता हुए लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।