jhankar
ब्रेकिंग
राउ थाने में पदस्थ ASI मधुकर विश्वकर्मा ने खाकी वर्दी को किया शर्मसार ! हंडिया निवासी पत्रकार साथी क... पांच दिवसीय मनेगा परशुराम जन्मोत्सव : 24 को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा  हरदा - सर्व ब्राह्मण एमपी में MSP पर गेहूँ खरीदी की तारीखें तय— इंदौर-उज्जैन-भोपाल-नर्मदापुरम में 10 अप्रैल से, शेष संभाग... नीमच में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले: गेहूं-मेथी की फसल भीगी; किसानों की चिंता बढ़ी गैस की कमी से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं: सागर में ऑटो-रिक्शा की लंबी लाइनें मध्य प्रदेश सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 5 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी, MPL के लिए कल लगेगी बोली मनपसंद गाना नहीं बजा तो DJ पर बवाल, कुर्सियां चलीं हवा में 100 रुपये के विवाद में किसान की हत्या, आरोपी फरार भोपाल: मामूली विवाद में युवक की हत्या, परिजनों का थाने घेराव और चक्काजाम

पांच दिवसीय मनेगा परशुराम जन्मोत्सव : 24 को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा  हरदा – सर्व ब्राह्मण

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा सोमवार को रेवा गार्डन में एक बैठक आयोजित की गई।इस दौरान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर चर्चा को गई।बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की।उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल रविवार को परशुराम जन्मोत्सव के दिन बड़ा मंदिर में सुबह भगवान परशुराम का पूजन,अभिषेक के बाद महाआरती होगी।

इसके बाद कन्या भोज होगा।शाम को बड़ा मंदिर परिसर में विष्णु सहस्त्रनाम पाठ होगा।दोपहर को 4 बजे से दयोदय गौशाला में गौपूजन होगा।21 अप्रैल को बाविसा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में किशोरी बालिकाओं के कार्यक्रम,22 अप्रैल को महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।23 अप्रैल को रेवा गार्डन में महिलाओं के लिए लाइसेंस शिविर एवं रक्तदान शिविर होगा।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को मिडिल स्कूल ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा निकलेगी।यहां सम्मान समारोह एवं महाआरती होगी।बैठक का संचालन महामंत्री लोकेश शर्मा ने किया।इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, चंद्रकांत शुक्ला,उपाध्यक्ष रोहित तिवारी,

मुन्ना पाराशर,युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर,संजय शर्मा,आकाश तिवारी, गुड्डू शर्मा,प्रतीक शर्मा,महिला अध्यक्ष विनीता राजोरिया,सचिव अदिति गुरु सहित समाजजन उपस्थित थे।अंत में आभार उत्तम तेनगुरिया ने व्यक्त किया।