jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

संभागायुक्त श्री तिवारी ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का निरीक्षण किया

हरदा : संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण कर ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन, स्थापना शाखा, एसी शाखा, एनआईसी, अधीक्षक कार्यालय, कलेक्टर न्यायालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली में आवक-जावक प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों की दक्षता परखी।

उन्होने निर्देशित किया कि सभी फाईलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही प्रेषित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण कलेक्ट्रेट की आवक-जावक प्रक्रिया सेंट्रलाइज्ड हो तथा पत्र मार्किंग के लिए कलेक्टर और अपर कलेक्टर ही दो स्तर निर्धारित रहें। साथ ही कहा कि कोई भी पत्र लंबित न रहे, प्राप्त होने वाली शिकायतों व पत्रों का शीघ्रता से निराकरण किया जाए। संबंधित शाखा प्रभारी समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करें।

- Install Android App -

संभागायुक्त ने स्थापना शाखा का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों के समयमान वेतनमान, विभागीय जांच, न्यायालयीन प्रकरण, स्वेच्छानुदान, सेवा पुस्तिका एवं हिट-एंड-रन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर न्यायालय के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि न्यायालयीन प्रकरणों की निरन्तर समीक्षा कर गंभीरतापूर्वक निराकरण कराएं। जवाब दावे समय पर प्रस्तुत किए जाएं।

उन्होने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन स्थिति में रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।