jhankar
ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा। शहर के हनुमान मंदिरों में हनुमान जी महाराज का उत्सव धूमधाम से मनाया गया एक दिन पूर्व से शुरू हुए अखंड रामायण पाठ का जन्म उत्सव के दिन विधि-विधान से समापन हुआ, जिसके बाद पूजन-आरती और जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। पूरे दिन रामायण पाठ, सुंदरकांड और सामूहिक हनुमान चालीसा की गूंज रही।

संकटमोचन हनुमान मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

सुबह से ही संकटमोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यहाँ प्रत्येक मंगलवार व विशेष पर्वों पर प्रात से रात्रि 10 बजे तक चलने वाला अखंड रामायण पाठ जयंती पर पूरे दिन जारी रहा। मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन भी किया गया। शाम को हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी जगह-जगह नागरिकों ने पूजन-अर्चन कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा पुन संकटमोचन मंदिर पहुँची, जहाँ महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

रणजीत हनुमान मंदिर व थाना परिसर में भंडारा 

न्यायालय परिसर स्थित रणजीत हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ के समापन उपरांत पूजन व महाआरती कर भंडारा आयोजित हुआ। आसपास की कॉलोनियों के रहवासी, न्यायालय आने वाले पक्षकार, अधिवक्ता व अन्य नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

- Install Android App -

थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ कन्या भोज व भंडारा हुआ, जिसमें नगर के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

शिवसेना कार्यालय में सुंदरकांड एवं सामूहिक हनुमान चालीसा  

शिवसेना कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू राठौर के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने सुंदरकांड का पाठ, विधि-विधान से पूजन व महाआरती की। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नाना भाई, संदेश कुचबंदिया, अमित पेटर, कन्हैया कौशल सहित कई शिवसैनिक उपस्थित रहे।

विहिप-बजरंग दल का महाभंडारा, हजारों ने पाया प्रसाद  

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शिव राठौर के नेतृत्व में नगरपालिका के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा, पूजन-आरती के बाद जयस्तम्भ चौक से भंडारा आयोजित किया। स्वयंसेवकों ने आने-जाने वाले राहगीरों को रोक-रोक कर प्रसाद वितरित किया हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विहिप सह धर्माचार्य प्रमुख शिव राठौर प्रवीण अवस्थी, डॉ. अजय रघुवंशी, किरण राठौर, दुर्गेश उईके, डॉ. सौरभ रघुवंशी, कुंदन श्रीवास, रामबाबू नागेश्वर, उमेश राठौर, घनश्याम तिवारी आदि उपस्थित रहे।

समूचे नगर में दिनभर भक्ति, सेवा और प्रसाद वितरण के साथ हनुमान जयंती का उत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ