jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

93 में से 92 छात्र फेल: सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, प्रबंधन पर उठे सवाल

विदिशा। लटेरी विधानसभा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएंगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 9 के सेक्शन C में 93 में से 92 छात्र फेल हो गए, जबकि पूरे स्कूल में 332 में से 245 छात्र पास नहीं हो पाए, इन नतीजों को देखकर अभिवाहक तो गुस्सा में है हीं बल्कि लाटेरी में आयोजित एक जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान BJP विधायक उमाकांत शर्मा ने शिक्षा विभाग के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।

पढ़ाने के तरीकों पर उठ रहे सवाल

- Install Android App -

उनका गुस्सा विशेष रूप से संदीपनी स्कूल के बेहद खराब नतीजों को लेकर था। इस जन-संवाद के दौरान विधायक ने स्कूल में तैनात 60 से ज्यादा शिक्षकों के पढ़ाने के स्तर और काम करने के तरीके पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह स्थिति छात्रों के असंतोषजनक शैक्षणिक नतीजों और सुधार के लिए उचित कदम न उठाए जाने के कारण पैदा हुई है।

विधायक ने प्रिंसिपल को लगाई फटकार

उन्होंने इस कार्यक्रम को दौरान संदीपनि स्कूल के प्रिंसिपल को फटकार लगाई है। वे स्थिति को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाएं। संदीपनि स्कूल के बीते दिनों आए रिजल्ट के दौरान कक्षा 9 में दर्ज 332 बच्चों में से 245 बच्चे फेल हो गए। इतना ही नहीं सेक्शन C के 93 बच्चों में से महज 1 ही विद्यार्थी पास हुआ है। कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले सांदीपनि विद्यालय में 60 से ज्यादा शिक्षक पदस्थ हैं।