दुकानदारों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी, नगर पालिका से कार्रवाई की मांग
सिवनी मालवा। बस स्टैंड पर स्थित वरिष्ठ नागरिक ग्रह निशुल्क वृद्ध आश्रम के रास्ते पर गंदगी के अंबार लगे हैं। आलम यह है कि आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को यहां से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और कचरे के कारण बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। नागरिकों का आरोप है कि बस स्टैंड के आसपास के दुकानदार दिनभर का कचरा वृद्ध आश्रम के रास्ते पर ही फेंक देते हैं। न तो यहां सफाई नहीं है और न ही कचरा फैलाने से हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
वृद्ध आश्रम मैं रहने वाले बुजुर्गों ने बताया, “छड़ी के सहारे चलते हैं, लेकिन रास्ते में पड़े कचरे और पानी से फिसलने का डर रहता है।
बस स्टैंड पर स्थित नागरिकों ने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका से मौखिक अपील की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि नगर पालिका तुरंत संज्ञान लेकर यहां सफाई कराए और दुकानदारों पर कचरा फेंकने पर जुर्माना लगाए।
साथ ही रास्ते पर डस्टबिन रखवाए जाएं। इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ से संपर्क नहीं हो पाया। वहीं स्वच्छता प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिलते ही टीम भेजकर सफाई कराई जाएगी और दुकानदारों को हिदायत दी जाएगी।
यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो ज्ञापन सौंप जाएगा नागरिकों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के दावों के बीच वृद्ध आश्रम जैसे संवेदनशील स्थान पर गंदगी शर्मनाक है। नगर पालिका प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

