jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू: कैंट एरिया में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त

जबलपुर। कैंट बोर्ड प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बोर्ड के राजस्व विभाग ने क्लास सी लैंड पर वर्षों से काबिज अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। प्रशासन की इस मुहिम के दौरान मौके पर भारी विरोध की स्थिति भी निर्मित हुई, लेकिन अधिकारियों की मुस्तैदी के कारण अभियान निरंतर जारी रहा। कार्रवाई की शुरुआत सदर स्थित रामलीला मैदान क्षेत्र से की गई, जहाँ अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग का दस्ता मशीनों के साथ पहुंचा। इस दौरान कुछ लोगों ने भीड़ एकत्रित कर कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया, जिसे बोर्ड के कर्मचारियों ने निष्प्रभावी कर दिया।

- Install Android App -

​क्लास सी लैंड से हटाया वर्षों पुराना कब्जा
​प्रशासनिक टीम जब रामलीला मार्केट के पास पहुंची, तो वहां अवैध रूप से बने निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है। इसके बाद टीम दलबल के साथ मोदीबाड़ा क्षेत्र में पहुंची। यहां क्लास सी भूमि पर अभय नायडू नामक व्यक्ति द्वारा वर्षों से अवैध कब्जा कर गोदाम का संचालन किया जा रहा था। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए संबंधित पक्ष ने स्वयं ही सामान हटाना शुरू कर दिया था। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्पष्ट किया कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​4 घंटे में खाली हुआ विशाल गोदाम
​मोदीबाड़ा में हुई कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी ने मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार से अपना सामान सुरक्षित बाहर निकालने का समय मांगा। अनुमति मिलने के बाद महज 4 घंटों के भीतर 4 ट्रक सामान निकालकर गोदाम को पूरी तरह खाली कर दिया गया। सामान हटने के तुरंत बाद राजस्व विभाग ने परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया और वहां विभाग की ओर से तालाबंदी कर दी गई। मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। उन्होंने कड़ा संदेश दिया कि कैंट बोर्ड की समस्त जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।