jhankar
ब्रेकिंग
Harda: आश्रम से पांच मवेशी चुराए। रेलवे ट्रैक पर बांधकर उनकी हत्या करवाई। हरदा-बैतूल में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40-42डिग्री के पार भोपाल में हिंदू छात्रा से धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का आरोप, मुस्लिम संगठन ने की कार्रवाई की मांग भिंड में तेज रफ्तार बस ने बाइक को कुचला, 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी: कहीं 106 तो कहीं 93 रुपये प्रति लीटर, जानें आपके शहर का भाव गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, 27 अप्रैल को बैतूल में निकलेगी विराट पदयात्रा अयोध्या में नकली रिफाइंड तेल का बड़ा रैकेट पकड़ा, 500 से ज्यादा पेटियां बरामद महिलाओ की उड़ान एवं सशक्तिकरण की सबसे बड़ी बाधक कांग्रेस व उसके सहयोगी -नमिता अग्रवाल नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने बाद बालिका सुरक्षित बरामद Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक

हरदा : ।शहर में सोमवार को लेंसकार्ट शोरूम पर उस समय माहौल गरमा गया, जब विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध जताने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कंपनी की कथित ड्रेस कोड और धार्मिक प्रतीकों से जुड़े नियमों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
बताया जा रहा है कि संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को बिंदी, सिंदूर, कलावा एवं अन्य धार्मिक प्रतीक धारण करने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शोरूम पहुंचकर कर्मचारियों को तिलक लगाया और अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंपनी के संस्थापक पियूष बंसल के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उनका प्रतीकात्मक पुतला भी दहन किया। इस दौरान “धार्मिक स्वतंत्रता” के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।
शोरूम प्रबंधन को दी चेतावनी

- Install Android App -

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोरूम मैनेजर से चर्चा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू कर्मचारी अपनी आस्था के अनुसार तिलक लगाकर कार्यस्थल पर आएंगे और इस पर किसी प्रकार की रोक नहीं होनी चाहिए।
हिंदू रोहित लाठी ने दी जानकारी
बजरंग दल के कार्यकर्ता हिंदू रोहित लाठी ने बताया कि संगठन को जैसे ही इस प्रकार के नियमों की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि “धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन
हालांकि पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थिति नियंत्रण में रही और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।