jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

अवैध मादक पदार्थ (गांजा)के साथ एक तस्कर के पास से 1 किलो 330 ग्राम गांजा जब्त, सिविल लाइन पुलिस ने की कार्यवाही !!

हरदा: पुलिस अधीक्षक शंशाक व्दारा नशे के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्रदान किये गये है।, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस. तिवारी व्दारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय सग्रहण व परिवहन करने वाले व्यक्तियो के विरूध कार्यवाही हेतु एक टीम का गठन किया गया ।

जिसे अवैध मादक पदार्थ गांजा पकडने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

- Install Android App -

थाना सिविल लाईन हरदा पुलिस ने बताया कि में दिनांक 22/04/2026 को मुखबिर सूचना अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय की प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस. तिवारी के नेतृत्व में टीम के उनि संदीप यादव, प्र.आर. 21 दुर्गेश सेंगर, प्र.आर.20 उमेश राजपूत, आर. 326 वीरेन्द्र राजपूत, सैनिक 139 सूरज पासी, सैनिक 46 संतोष ओझा, म.आर. 78 कामिनी नाईक व्दारा सूचना तस्दीक की गई जो स्थान अमरलोक कालोनी के सामने एलबीएस कालेज रोड के पास पहुंचे जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का संदेही दिखा जो पुलिस को देखकर घबरा कर इधर उधर होने लगा जिसको हिकमत-अमली से रोककर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम विनोद पिता मंगतूलाल कुचबंदिया उम्र 40 साल निवासी टंकी मोहल्ला हरदा का होना बताया।

संदेही विनोद कुचबंदिया के हाथ में रखे हरे रंग के थैले को चैक करने पर थैले में कुल 1 किलो 330 ग्राम कीमती करीबन 15000/- रुपये का मिलने पर NDPS ACT के प्रावधानो का पालन करते हुये जप्त किया गया आरोपी विनोद पिता मंगतूलाल कुबंदिया उम्र 40 साल निवासी टंकी मोहल्ला हरदा को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूध्द थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्र 131/2026 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा।