मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ प्रदेश की मुख्य खबरें…
1. अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती 2 मई से शुरू। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल 3.0 से होगी। करीब 10 हजार पद भरे जाएंगे। नए आवेदकों को रजिस्ट्रेशन और पुराने शिक्षकों को प्रोफाइल अपडेट कर दस्तावेज सत्यापन कराना जरूरी
2. जबलपुर क्रूज हादसा: आर्मी ने संभाला मोर्चा
बरगी डैम में क्रूज पलटने से बड़ा हादसा। मां-बेटे का शव बरामद, कई लोग लापता। सीएम मोहन यादव ने कहा- लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य था, टूरिज्म विभाग जांच करेगा। 5 घंटे में क्रूज काटकर कई लोगों को निकाला
3. बरगी हादसे पर सियासत गरमाई
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सरकार पर सवाल उठाए। बोले- प्रदेश में कानून-व्यवस्था खराब, सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही की जिम्मेदारी तय हो
4. UCC पर तेज हुई तैयारी
मोहन यादव सरकार ने समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जस्टिस की अगुवाई में कमेटी बनाई
5. सोनम रघुवंशी को मिली जमानत
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिली
6. मई में स्कूलों में लंबी छुट्टियां
भीषण गर्मी के कारण MP में 1 मई से 15 जून के बीच स्कूलों में समर वेकेशन की संभावना। रविवार की छुट्टियां: 3, 10, 17, 24 और 31 मई
7. 2026 में 42 बड़े अधिकारी होंगे रिटायर
MP में इस साल 13 IAS, 16 IPS और 11 IFS अफसर रिटायर होंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन अगस्त 2026 और DGP कैलाश मकवाना दिसंबर 2026 में रिटायर। बड़े प्रशासनिक फेरबदल तय
8. सोने के दाम में तेजी
MP में 24 कैरेट सोना ₹14987/ग्राम, 22 कैरेट ₹14923/ग्राम। कल के मुकाबले 24 कैरेट ₹11 और 22 कैरेट ₹17 महंगा। साल की शुरुआत से 14.83% की बढ़ोतरी
9. भोपाल में गौकशी का आरोप
मां भवानी संगठन ने भोपाल के जिंसी बूचड़खाने में गाय काटने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी
10. कटनी में स्कूल में आग
DAV स्कूल की कंप्यूटर लैब सहित कई कमरे जलकर खाक। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका।

