jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार जनसुनवाई के आवेदनों का एक ही दिन में हुआ निराकरण नर्स के योगदान को किया सम्मानित  मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिये आवेदन आमंत्रित जल गंगा संवर्द्धन अंतर्गत विभाग लक्ष्य पूर्ति करें - सीईओ जिला पंचायत मोदी सरकार की ग्रामीण विकास को बड़ी सौगात हंडिया : ग्रैंड ओपनिंग समारोह — कल खुलेगा ‘सानवी मोटर्स’ का नया शोरूम, नगरवासियों में उत्साह! हंडिया : अकीदत के साथ निकला चादर जुलूस, दरगाह शरीफ पर पेश की गई चादर बिजली कटौती से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, पगढाल पावर हाउस पर किया चक्काजाम    दुर्ग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत मध्य प्रदेश – 13 मई 2026 की टॉप 10 खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ

हंडिया : सुबह दूध… दिनभर किराना… और हर चेहरे पर मुस्कान, यही है “माधव डेयरी एंड किराना” की असली पहचान!

हंडिया। किसी भी दुकान की पहचान सिर्फ उसके सामान से नहीं, बल्कि वहां मिलने वाले व्यवहार और भरोसे से होती है। क्षेत्र के युवा व्यवसायी सचिन तिवारी ने अपनी “माधव डेयरी एंड किराना” दुकान को इसी भरोसे की नींव पर खड़ा किया है।

सुबह होते ही दुकान पर दूध लेने वालों की भीड़ लग जाती है। कोई थैली लेकर आता है तो कोई बच्चों के लिए ब्रेड-बिस्किट मांगता नजर आता है। दिनभर दुकान पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रहती है। खास बात यह है कि यहां आने वाला लगभग हर ग्राहक सचिन तिवारी के व्यवहार की तारीफ जरूर करता है।

- Install Android App -

लोगों का कहना है कि दुकान पर जरूरत का हर सामान आसानी से मिल जाता है और ग्राहकों को कभी निराश होकर वापस नहीं लौटना पड़ता। ताजा दूध से लेकर दैनिक उपयोग की किराना सामग्री तक सब कुछ एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से लोगों को काफी सुविधा हो रही है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार सचिन तिवारी ने कम समय में अपनी मेहनत, ईमानदारी और मधुर व्यवहार से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। यही कारण है कि “माधव डेयरी एंड किराना” अब केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि आसपास के लोगों के भरोसे का ठिकाना बन चुकी है।