मकड़ाई एक्सप्रेस 24भोपाल ।आज प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज रहेगा। एक तरफ तेज गर्मी और लू जैसे हालात हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ हिस्सों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। अगले 72 घंटे तक नमी बनी रहेगी और शाम को गरज-चमक के साथ बारिश राहत दे सकती है।
मुख्य शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान मौसम
रतलाम 45.5°C सबसे गर्म, लू जैसी गर्मी
उज्जैन 42.4°C भीषण गर्मी, बार्म नाइट का असर
नर्मदापुरम 42.0°C गर्म और शुष्क
धार 42.4°C गर्म हवाएं
खरगोन 42.2°C गर्मी
खंडवा 42.1°C गर्म
इंदौर 41.0°C धूप-छांव
भोपाल 40.4°C आंशिक बादल, हल्की बारिश संभव
ग्वालियर 37.5°C गर्म
जबलपुर 38.9°C गर्म
रात का तापमान भी श्योपुर, नर्मदापुरम, गुना, रतलाम जैसे शहरों में 26-28°C बना हुआ है, जिससे रात में भी गर्मी महसूस हो रही है।
भोपाल का मौसम आज
– अधिकतम : 41°C | न्यूनतम : 28°C
– अभी : 32°C, Mostly Sunny
– दोपहर में तापमान 40-41°C तक पहुंचेगा। UV इंडेक्स दोपहर में Extreme 11 रहेगा। शाम को ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
हरदा का मौसम और तापमान
– अधिकतम : 43°C | न्यूनतम : 29°C
– अभी : 33°C, Sunny
– दोपहर 1-3 बजे पारा 43°C तक जाएगा। दिनभर साफ आसमान रहेगा और बारिश की संभावना न के बराबर है। हवा की गति 6-11 किमी/घंटा रहेगी।
आमजन के लिएजरूरी सलाह
– दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें।
– आंधी के समय पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें क्योंकि हवा की गति तेज हो सकती है।
– रात में भी गर्मी बनी रहेगी, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें।

