jhankar
ब्रेकिंग
सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त नागरिक 25 मई तक मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे दावे आपत्ति मेधावी विद्यार्थियों को मिली किंडल ई-बुक रीडर प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित अति उच्चदाब केन्द्र सोडलपुर में उपकेन्द्र टेमागांव को चार्ज किया कलेक्टर ने ‘जनभागीदारी सप्ताह’ का किया शुभारम्भ नल जल योजनाओं के उपभोक्ताओं को आवश्यक रूप से देना होगा जल कर - कलेक्टर किसान भाई ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक कर उर्वरक क्रय करें मनरेगा ईकेवाईसी एवं जल गंगा अभियान में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों की की गई समीक्षा

नल जल योजनाओं के उपभोक्ताओं को आवश्यक रूप से देना होगा जल कर – कलेक्टर

गैस सिलेण्डर की काला बाजारी न हो

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की अनदेखी पर कटेगी तनख्वाह

हंडिया एवं जोगा में नर्मदा नदी पर चलने वाली नावों में सुरक्षा इंतजाम रहें

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले में उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेण्डर की सुचारू वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा है कि किसी भी सूरत में गैस सिलेण्डरों की काला बाजारी न हो और ना ही घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यवसायिक उपयोग हो। उन्होने निर्देश दिये हैं कि केटरर्स की बैठक बुलाकर उनको ताकीद किया जाए कि सार्वजनिक आयोजनों में व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों का ही उपयोग हो।

सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पेट्रोल एवं डीजल वितरण व्यवस्था पर भी निगरानी रखने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि उपभोक्ताओं को सुगमता से पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध हो, इस बात की निगरानी रखी जाए।

- Install Android App -

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि जिस अधिकारी के स्तर पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत अन अटेण्डेड पाई जाएगी, उसका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने जोगा एवं हंडिया में नर्मदा नदी पर चलने वाली नावों में सुरक्षा इंतजाम आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिये।

उन्होने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले के सभी सरकारी भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि निजी मकान मालिकों को भी अपने मकान में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिये जागरूक किया जाए। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को नगर के पार्कों का सौन्दर्यीकरण करने के भी निर्देश दिये गये।

ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजनाओं के उपभोक्ताओं से आवश्यक रूप से जल कर की वसूली किये जाने के लिये भी बैठक में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पाबंद किया गया। कलेक्टर ने कहा कि जो उपभोक्ता जल कर देने में आनाकानी करते हैं, उनके नल कनेक्शन काटे जाएं। इस दौरान कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिये संचालित पोषण प्रहरी अभियान की भी समीक्षा की।

साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान में बेहतर प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक में राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन, बंटवारा इत्यादि कार्यों की भी समीक्षा की गई। विद्या आसन अभियान के तहत स्कूलों में बैंचेस उपलब्ध कराने की मुहिम की अभी तक की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव कुमार नागू व एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।