jhankar
ब्रेकिंग
सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त नागरिक 25 मई तक मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे दावे आपत्ति मेधावी विद्यार्थियों को मिली किंडल ई-बुक रीडर प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित अति उच्चदाब केन्द्र सोडलपुर में उपकेन्द्र टेमागांव को चार्ज किया कलेक्टर ने ‘जनभागीदारी सप्ताह’ का किया शुभारम्भ नल जल योजनाओं के उपभोक्ताओं को आवश्यक रूप से देना होगा जल कर - कलेक्टर किसान भाई ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक कर उर्वरक क्रय करें मनरेगा ईकेवाईसी एवं जल गंगा अभियान में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों की की गई समीक्षा

प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

हरदा : भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ‘ज्ञान भारतम् पांडुलिपि मिशन’ के तहत पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, संरक्षण, डिजिटलीकरण एवं प्रचार प्रसार व अन्य आवश्यक कार्यवाहियों के लिये कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

जिला स्तरीय समिति में अनुविभागीय अधिकारी हरदा को समन्वयक, प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय हरदा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सिराली को सदस्य तथा प्रभारी अधिकारी पुरातत्व एवं पर्यटन को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

- Install Android App -

सोमवार को कलेक्टर श्री जैन की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्थित मंदिरों, मठों, आश्रमों, निजी संग्रहों, पुस्तकालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध पांडुलिपियों का सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन,

चिन्हित पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण एवं ‘‘ज्ञान भारतम्’’ मोबाइल एप पर अपलोडिंग सुनिश्चित करने तथा पांडुलिपि धारकों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें अभियान में सहभागी बनने के लिये प्रेरित करने के निर्देश दिये गये।