jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

खरीफ सीजन की तैयारियों एवं ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा

हरदा,: कार्यालय उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, हरदा के सभागार में उपसंचालक श्री जे.एल. कासदे की अध्यक्षता में कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिले के आदान विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी खरीफ सीजन-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। श्री कासदे ने आदान विक्रेताओं से शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों एवं नियमों का पूर्ण पालन करते हुए किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा अधिकारियों एवं मैदानी अमले को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

- Install Android App -

साथ ही ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक वितरण, स्टॉक संधारण, विक्रय प्रविष्टियों एवं ऑनलाइन अभिलेखों के संधारण संबंधी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। आदान विक्रेताओं को पोर्टल पर समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जानकारी दर्ज करने तथा उर्वरकों के पारदर्शी वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपसंचालक श्री जे.एल. कासदे ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को आवश्यक कृषि आदानों की उपलब्धता में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी तथा विभाग द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जिले के समस्त आदान विक्रेता उपस्थित रहे।