jhankar
ब्रेकिंग
तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू: स्कूलों में लौटी रौनक, ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान से बढ़ा उत्स... हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !!

एसडीएम विजय राय ने मतदाता सूची शुद्ध करने के सख्त निर्देश 

एसडीएम ने ली कर्मचारियों की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा। राज्य निर्वाचन आयोग की समय-सारणी के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजय राय ने नगर पालिका क्षेत्र के सभी प्राधिकृत कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।बैठक में एसडीएम ने साफ कहा कि नामावली पुनरीक्षण में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।

निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित न रहे और किसी भी मृत, अपात्र या दोहरी प्रविष्टि वाले व्यक्ति का नाम सूची में न रहे।सभी कर्मचारियों को आयोग द्वारा तय समय-सीमा में दावे-आपत्तियों का विधिवत निराकरण कर पारदर्शी व शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव निष्पक्षता से संपन्न कराए जा सकें।