jhankar
ब्रेकिंग
शिवराज पार्क के सामने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर ,कांग्रेस ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच... हंडिया : पीएम श्री स्कूल के मिड-डे मील की जांच, रोटी-दाल और सब्जी के सैंपल भोपाल भेजे गए! हरदा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध प्रदर्शन हरदा - 30 जून 2026 मंगलवार हरदा जिले की हलचल ताजा अपडेट 30 जून 2026, मंगलवार को देश - विदेश की मुख्य खबरे पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ ..... हरदा में रातभर बारिश, 1 जुलाई को अति भारी वर्षा का अलर्ट 🌧️ खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, जेसीबी से तोड़ा नाला, निकाला कचरा एसडीएम विजय राय -सीएमओ समेत अधिक... 30 जून 2026, मंगलवार का पंचांग राशिफल 🙏 हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ...

तो क्या हरदा-छिपानेर मार्ग पर अवैध अतिक्रमण है ? लोनिवि ने जानकारी तो बता दी, अब बताए मौके पर अपनी जगह !

हरदा। ये सवाल हम नहीं। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मिली जानकारी का जवाब सवाल उठा रहा है। सड़क निर्माण स्वीकृति के करीब पॉचवे दशक में (50 साल में) वर्तमान में सड़क की चौड़ाई को लेकर स्थिति स्पष्ठ नहीं है। विभाग की मानें तो मध्य सड़क से दोनों ओर 100-100 फ़ीट जगह सरकारी है।
फिलहाल आज की स्थिति में सड़क के दोनों तरफ आवासीय निर्माण देखकर 100-100 फ़ीट सरकारी जगह के मौके पर होने को लेकर ख़ुद लोक निर्माण विभाग भी दावे नहीं कर सकता है।


अब सड़क के दोनों तरफ सरकारी भूमि पर बनें आवास या अतिक्रमण जगह के विक्रय पत्र, निर्माण की मंजूरी के समय सरकारी जगह छोड़ कर निर्माण किये जाने की बात क्यों नज़रअंदाज़ की गई। ये तो जांच का विषय है।

हैरानी की बात यह है कि जिला कलेक्टर कार्यालय से सभी वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी की आवाजाही इसी मार्ग से रोजाना होती है। मार्ग पर लगने वाले जाम और अन्य मुश्किलें आम हैं।

देखना यह है कि सूचना के अधिकार में मिली इस जानकारी के आम होने के बाद लोक निर्माण विभाग, सड़क के मध्य से दोनों तरफ 100-100 फ़ीट जगह होने (सरकारी जगह) सम्बंधित प्रमाणित जानकारी को किस तरह मौके पर होना प्रमाणित कर पाता है। और भूमि पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कर आम लोगों को यह मार्ग सुलभ कर पाता है।

■ क्या है मामला –
करीब 5 दशक पूर्व निर्मित हरदा छिपानेर मार्ग को लेकर 11 फरवरी 2011 को शैलेन्द्र राठौर , (ग्वाल नगर हरदा निवासी) ने एक आरटीआई लोक निर्माण विभाग में प्रस्तुत की थी। जिसमें हरदा छिपानेर मार्ग के स्वीकृति वर्ष, मार्ग के मध्य से दोनों तरफ चौड़ाई को लेकर जानकारी चाही गयी थी।
सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में 7 मार्च 2011 को विभाग ने शैलेन्द्र राठौर को 3 बिंदु में जवाब प्रेषित किया था। पत्र में कोई सहपत्र संलग्न नहीं था।

■ क्या है लोक निर्माण विभाग का जवाबी पत्र – 07/03/2011

श्री शैलेन्द्र राठौर
ग्वाल नगर, छीपानेर रोड
लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास हरदा

विषय

सूचना के अधिनियम अंतर्गत जानकारी बावत् ।

- Install Android App -

संदर्भ :- आपका आवेदन दिनांक 15.02.2011.

-00-

उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित आवेदन के संबंध में चाही गई जानकारी निम्नानुसार है :-

(1) हरदा छीपानेर रोड की चौड़ाई सडक के मध्य से दोनो तरफ 100-100 फीट है।
(2) रोड की चौड़ाई सड़क के मध्य से दोनो तरफ 100-100 फीट है ।

(3) हरदा छिपानेर रोड को सन् 1976-77 में स्वीकृति मिली थी ।

सूचनार्थ प्रेषित ।

सहपत्र शून्य ।

कार्यपालन यंत्री

लोक निर्माण विभाग (संभाग हरदा)
फोन नं.: 223380

इनका कहना है ।

हम दिखवाते हैं। उक्त सड़क मार्ग कितना चौड़ा है।

रत्नेश कुमार SDO लोकनिर्माण विभाग हरदा