jhankar
ब्रेकिंग
शिवराज पार्क के सामने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर ,कांग्रेस ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच... हंडिया : पीएम श्री स्कूल के मिड-डे मील की जांच, रोटी-दाल और सब्जी के सैंपल भोपाल भेजे गए! हरदा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध प्रदर्शन हरदा - 30 जून 2026 मंगलवार हरदा जिले की हलचल ताजा अपडेट 30 जून 2026, मंगलवार को देश - विदेश की मुख्य खबरे पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ ..... हरदा में रातभर बारिश, 1 जुलाई को अति भारी वर्षा का अलर्ट 🌧️ खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, जेसीबी से तोड़ा नाला, निकाला कचरा एसडीएम विजय राय -सीएमओ समेत अधिक... 30 जून 2026, मंगलवार का पंचांग राशिफल 🙏 हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ...

असम-अरुणाचल में बाढ़ का कहर: चीन सीमा का 300 मीटर पुल बहा 🌧️

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में भारत-चीन सीमा के पास ओयोंग नदी की बाढ़ में 300 मीटर लंबा सामरिक लोहे का पुल शनिवार को बह गया। यह पुल कोरोरू गांव के पास कोलोरियांग को दामिन से जोड़ता था। BRO के ब्रिगेडियर अनिरुद्ध एस कंवर के मुताबिक, ली से 1 किमी दूर कोलोरियांग-हुरी रोड पर बने पुल पर बाढ़ की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिर्फ एक पैनल 100 मीटर नीचे बहता दिखा। पुल टूटने से सीमा क्षेत्र की कनेक्टिविटी बाधित हो गई है।

BRO ने 756 BRTF की 119 RCC को रिस्टोरेशन के लिए लगाया है। कमांडिंग ऑफिसर रोशन और मेजर मोहित कुमार साइट पर तैनात हैं। ADC ओशन गाओ ने जल्द सड़क बहाल करने का भरोसा दिया।

- Install Android App -

उधर असम में बाढ़-भूस्खलन से 20 जिले प्रभावित हैं। 9 लोगों की मौत हो चुकी है। गुवाहाटी के बोंडा में भूस्खलन से 3 बच्चों समेत 5 की जान गई। 12 जिले जलमग्न हैं, रेल-सड़क मार्ग कटे हैं। पूर्वोत्तर में 48 घंटे में 32 मौतें हुईं। अरुणाचल के ईस्ट कामेंग में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सिक्किम में 1500 पर्यटक फंसे हैं।

NDRF की टीमें राहत में जुटी हैं। 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित। मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। BRO युद्धस्तर पर काम कर रहा है, पर लगातार बारिश से काम धीमा है।