jhankar
ब्रेकिंग
शिवराज पार्क के सामने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर ,कांग्रेस ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच... हंडिया : पीएम श्री स्कूल के मिड-डे मील की जांच, रोटी-दाल और सब्जी के सैंपल भोपाल भेजे गए! हरदा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध प्रदर्शन हरदा - 30 जून 2026 मंगलवार हरदा जिले की हलचल ताजा अपडेट 30 जून 2026, मंगलवार को देश - विदेश की मुख्य खबरे पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ ..... हरदा में रातभर बारिश, 1 जुलाई को अति भारी वर्षा का अलर्ट 🌧️ खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, जेसीबी से तोड़ा नाला, निकाला कचरा एसडीएम विजय राय -सीएमओ समेत अधिक... 30 जून 2026, मंगलवार का पंचांग राशिफल 🙏 हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ...

Big breaking news : नोएडा सेक्टर-119 की अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में AC ब्लास्ट से आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

21वें फ्लोर के फ्लैट में धमाके के साथ लगी आग

मकडाई एक्सप्रेस 24 नोएडा। शहर के सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी में सोमवार सुबह 21वें फ्लोर के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में धमाका होने के बाद आग फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर सोसायटी के लोग बाहर निकल आए। आग लगते ही फ्लैट से काले धुएं का गुबार उठने लगा और सामान जलने लगा।

रिमोट बंद था, मेन स्विच ऑन – वोल्टेज बढ़ने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एसी रिमोट से बंद था, लेकिन उसका मेन पावर स्विच ऑन था। इसी बीच बिजली की वोल्टेज ज्यादा होने से एसी ओवरहीट हो गया। तकनीकी खराबी के चलते कंप्रेसर में धमाका हो गया और आग भड़क उठी। निवासियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।

सभी सदस्य सुरक्षित, सामान जलकर खाक

हादसे के समय फ्लैट में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। अगर कुछ मिनट की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि आग में फ्लैट का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सोसायटी के फायर सेफ्टी सिस्टम और दमकल कर्मियों की मदद से आग को दूसरे फ्लैटों तक फैलने से रोक दिया गया।

गौतमबुद्ध नगर में बढ़ रही AC आग की घटनाएं

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक, इस गर्मी गौतमबुद्ध नगर में एसी में आग लगने के अब तक 87 मामले सामने आ चुके हैं। सेक्टर-100 की लोटस ब्लूबर्ड सोसायटी और सेक्टर-75 की आइवी काउंटी सोसायटी में भी इसी तरह AC ब्लास्ट से आग लग चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट, पुरानी वायरिंग और समय पर सर्विस न कराना AC फटने के मुख्य कारण हैं।

- Install Android App -

विशेष ये सावधानियां ध्यान रखें

मेन स्विच बंद करें

सिर्फ रिमोट से एसी बंद करने पर करंट सप्लाई जारी रहती है। इस्तेमाल न होने पर मेन स्विच जरूर बंद करें।

हर सीजन से पहले एसी की सर्विस कराएं। फिल्टर में धूल जमने से कंप्रेसर ओवरहीट होता है।

वोल्टेज अप-डाउन से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर लगवाएं।

भीषण गर्मी में 2-3 घंटे बाद 30 मिनट के लिए एसी बंद कर दें। आउटर यूनिट पर शेड लगवाएं।

जलने की गंध या अजीब आवाज आए तो तुरंत एसी बंद कर मेन स्विच ऑफ करें।

पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। सोसायटी प्रशासन ने सभी निवासियों को एसी की वायरिंग और मेंटेनेंस चेक कराने की सलाह दी है।