jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳 2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰 2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर  हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...

हरदा – 30 जून 2026 मंगलवार हरदा जिले की हलचल ताजा अपडेट

हरदा  –  शहर और आसपास के इलाकों में आधे घंटे की तेज बारिश हुई। किसानों के चेहरे खिल उठे, खरीफ की फसल को राहत मिली।

– 2 घंटे लगातार बारिश से स्यानी नदी उफान पर आ गई। नए बोए सोयाबीन के खेतों में पानी भरने से बीज खराब होने का खतरा। पुराने खेतों वाले किसानों को हालांकि नमी से फायदा हुआ।

– कलेक्टर ने साफ कहा – सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें टालने वाले अफसरों का वेतन सीधे काटा जाएगा।

– शहर में आवारा कुत्तों का आतंक रोकने और बिना नक्शा पास कराए बने मकान-दुकानों पर बुलडोजर चलाने के आदेश।

– बिजली विभाग का बकाया वसूली अभियान। 20 लाख 85 हजार रुपए बकाया पर 139 घरों-दुकानों के कनेक्शन काटे। 11 ट्रांसफार्मर बंद। बिजली चोरी पकड़ने पर 16 लोगों पर केस दर्ज।

– मूंग खरीदी 1 जुलाई से शुरू हो रही है। हरदा जिले में 41 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पर सरकार की 25% उपज खरीद सीमा से किसान असमंजस में हैं – बाकी 75% का क्या होगा…?

– मोहर्रम, बैंक बंदी और रविवार की वजह से 26 से 28 जून तक हरदा मंडी पूरी तरह बंद रही। नीलामी नहीं हुई।

– बिजली विभाग बिना नोटिस मीटर बदल रहा है – ये आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया।

– प्रदर्शन के दौरान विधायक मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने डीजीएम की गाड़ी रोक दी। लोगों की मांग – मीटर बदलने से पहले सहमति ली जाए और बिल बढ़ोतरी की जांच हो।

- Install Android App -

– वट सावित्री व्रत पर हरदा की महिलाओं ने बरगद के पेड़ की पूजा की। पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

– शहर के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विशेष शृंगार और आरती। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु द्वारका धाम यात्रा के लिए रवाना हुए।

– पुलिस ने किराना दुकान पर छापा मारकर 7200 रुपए की 90 अवैध शराब की बोतलें जब्त कीं। दुकानदार गिरफ्तार।

– नर्मदा किनारे से अवैध रेत भरकर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम में केस।

– शराब पीने को लेकर घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी गिरफ्तार।

– गोंदागांव कलां में विशेष ग्राम सभा लगी। गांव वाले स्वच्छता, पर्यावरण और सड़क-पानी के विकास कार्यों पर सहमत हुए।

– आईटीआई हरदा में एनसीवीटी कोर्स के लिए आज 30 जून लास्ट डेट थी। 176 सीटें हैं – विद्युतकार, इलेक्ट्रॉनिक, फिटर, MMV, कोपा, वेल्डर। पहली सिलेक्शन लिस्ट 8 जुलाई को आएगी।

– 1.59 करोड़ रुपए से बना नया स्वास्थ्य केंद्र पहली बारिश में ही लीक करने लगा। छत से पानी टपक रहा है, आने का रास्ता टूटा है और स्टाफ भी तैनात नहीं है।

– युवा कांग्रेस ने पंचायत स्तर तक संगठन फैलाने का प्लान बनाया। पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाएंगे।

– एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी – पति ने हाथ-पैर बांधकर उसे जहर पिलाने की कोशिश की। महिला का कहना है पति बेटे की चाह में दूसरी शादी करना चाहता है। मां-भाई ने उसे अस्पताल पहुंचाया।