हरदा : मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के ऐसे वरिष्ठ नागरिक को जो कि 60 वर्ष से अधिक आयु के है तथा आयकर दाता नहीं है, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत शासकीय खर्चे पर कराई जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले की ‘वैष्णो देवी’ तीर्थयात्रा के लिये वृद्धजन 3 जुलाई को रवाना होंगे।
इस यात्रा में जिले के 196 यात्री शामिल होंगे, इनमें हरदा तहसील के 48, हंडिया के 22, टिमरनी के 36, रहटगांव के 22, खिरकिया के 36 व सिराली तहसील के 32 यात्री शामिल होंगे। सभी तीर्थयात्रियों से शाम 6 बजे रेल्वे स्टेशन हरदा पर उपस्थित होने के लिये कहा गया है।

