कलेक्टर ने कहा कि किसानों को मूंग बेचने में कोई दिक्कत न आए
हरदा : विपणन वर्ष 2026-27 में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए हरदा जिले में कुल 37 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार हरदा तहसील में 6, हंडिया में 4, सिराली में 5, रहटगांव में 7, टिमरनी में 10 और खिरकिया में 5 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
शुक्रवार को कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन उपार्जन कार्य से जुड़ें अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि उपार्जन कार्य में किसानों को कोई दिक्कत न आए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी केन्द्रों पर खरीदी के उपयुक्त इंतजाम हों।
उप संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर से प्रदत्त जानकारी अनुसार हरदा तहसील के ग्राम मसनगांव में सेवा सहकारी समिति मर्या मसनगांव द्वारा एमपी वेयरहाउसिंग के वेयरहाउस पर मूंग उपार्जन किया जाएगा। ग्राम सुल्तानपुर में सेवा सहकारी समिति मर्यादित बालागांव द्वारा लक्ष्मी वेयरहाउस तथा आदिम जाति सहकारी समिति मर्या मोहनपुर, मगरधा द्वारा प्रेमसुधा वेयरहाउस पर उपार्जन कार्य किया जाएगा।
इसी प्रकार ग्राम अबगांवखुर्द में सेवा सहकारी समिति अबगांवखुर्द द्वारा शिव शक्ति वेयरहाउस, ग्राम कोटल्याखेड़ी में विपणन सेवा सहकारी समिति हरदा द्वारा ग्रेसिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन, उड़ा में सेवा सहकारी समिति रूपीपरेटिया द्वारा जयप्रकाश वेयरहाउस में मूंग उपार्जन किया जाएगा।
इसी प्रकार हंडिया तहसील के ग्राम खेड़ा में सेवा सहकारी समिति खेड़ा द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के वेयरहाउस, सोनतलाई में सेवा सहकारी समिति सोनतलाई बिछोलामाल द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के वेयरहाउस,
ग्राम कोलीपुरा में सेवा सहकारी समिति नांदरा द्वारा रिद्धि सिद्धि वेयर हाउस कोलीपूरा व ग्राम खेड़ा में सेवा सहकारी समिति पीपलघटा द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के वेयरहाउस में मूंग उपार्जन का कार्य किया जाएगा।
तहसील सिराली के ग्राम दीपगांवकला में सेवा सहकारी समिति दीपगांवकला द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के वेयरहाउस, ग्राम सोमगांवकला में सेवा सहकारी समिति सोमगांव कला द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के वेयरहाउस, ग्राम जूनापानी में सेवा सहकारी समिति जूनापानी व कृषि उपज मण्डी सिराली द्वारा
वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के वेयरहाउस, ग्राम रहटाकला में सेवा सहकारी समिति रहटाकला द्वारा एस.आर. वेयरहाउस तथा ग्राम पिपल्या में सेवा सहकारी समिति पिपल्या मकड़ाई द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के वेयरहाउस में उपार्जन कार्य किया जाएगा।
तहसील रहटगांव के ग्राम टेमागांव में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति टेमागांव द्वारा विद्या वेयरहाउस, ग्राम सोडलपुर में सेवा सहकारी समिति सोडलपुर द्वारा कृष्णा एग्रो पार्क, ग्राम आलमपुर में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति आलमपुर द्वारा माँ दुलारी वेयरहाउस, ग्राम दूधकच्छ कला में आदिम जाति सहकारी समिति रहटगांव द्वारा सार्थक वेयरहाउस,
टेमागांव में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति राजाबरारी द्वारा समग्र वेयरहाउस, ग्राम मनियाखेड़ी में सेवा सहकारी समिति मनियाखेड़ी द्वारा गोयल वेयर हाउस तथा ग्राम भायली में सेवा सहकारी समिति सोडलपुर द्वारा पुष्पांजलि वेयर हाउस भायली में उपार्जन कार्य किया जाएगा।
टिमरनी तहसील के ग्राम करताना में सेवा सहकारी समिति करताना द्वारा भैयाजी वेयरहाउस, टिमरनी में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रवांग, कायदा द्वारा डी.के. वेयरहाउस, ग्राम खिड़की में किसान सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया समिति टिमरनी द्वारा गंगा वेयरहाउस, ग्राम बघवाड़ में सेवा सहकारी समिति बाजनिया द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के वेयरहाउस,
ग्राम तजपुरा में सेवा सहकारी समिति तजपुरा द्वारा विजय श्री वेयर हाउस तजपुरा, ग्राम सामरधा में सेवा सहकारी समिति छिदगांव मेल द्वारा कस्तूरी वेयरहाउस, ग्राम पोखरनी में वृहत्ताकार सहकारी समिति पोखरनी में कमला वेयरहाउस, ग्राम नौसर में सेवा सहकारी समिति तजपुरा द्वारा मेकलसुता वेयरहाउस, ग्राम चौकड़ी में सेवा सहकारी समिति गोंदागांवकला द्वारा श्री सांवरिया वेयरहाउस तथा ग्राम नौसर में सेवा सहकारी समिति रूंदलाय द्वारा राधा वेयरहाउस में उपार्जन कार्य किया जाएगा।
खिरकिया तहसील के ग्राम मांदला में सेवा सहकारी समिति मांदला द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के वेयरहाउस सत्तारपुर, ग्राम छीपाबड़ में सेवा सहकारी समिति चौकड़ी द्वारा वर्धमान उद्योग वेयरहाउस, खिरकिया में किसान सहकारी विपणन संस्था खिरकिया द्वारा माँ नर्मदा वेयरहाउस, ग्राम पड़वा में सेवा सहकारी समिति छीपाबड़ द्वारा गोपाला वेयरहाउस तथा ग्राम मुहालकला में सेवा सहकारी समिति बैड़ियाकला द्वारा श्रीकृष्ण इंटरप्राइजेस में मूंग उपार्जन कार्य किया जाएगा।

