jhankar
ब्रेकिंग
कोतवाली पुलिस हरदा ने जप्त की 3 टन 300 किलो अवैध मछली मंडला: बैगा आदिवासी मजदूर परिवार को आया 11.44 लाख का बिजली बिल, बिजली विभाग बोला - 'मिस्टेक हो गई' आज 5 जुलाई 2026, रविवार देश- विदेश की 20 खास खबरें (TOP-20) आज 5 जुलाई 2026 - मध्यप्रदेश की ताज़ा 20 खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ आज 5 जुलाई 2026 - देश का मौसम कैसा रहेगा आज 5 जुलाई 2026 की हरदा हलचल मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मुंबई में तेज बारिश-आंधी का कहर 21 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मौत से पहले बनाया वीडियो; पुलिस जांच में जुटी आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल - 5 जुलाई 2026, रविवार वार्ड 08 में आज होगा वृहद वृक्षारोपण,पार्षद अनुराधा दीक्षित ने कहा एक पेड़ सौ खुशियाँ लाए"इसलिए एक प...

10 साल से टूटी पड़ी झल्लार मार्ग की पुलिया, पहली बारिश में बहा ग्रामीणों का वैकल्पिक रास्ता

हरदा। जिले के झल्लार गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया पिछले करीब 10 वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शासन-प्रशासन को लिखित आवेदन एवं मौखिक शिकायतें देने के बावजूद अब तक न तो पुलिया की मरम्मत कराई गई और न ही नई पुलिया निर्माण की कोई ठोस पहल की गई।

ग्रामीणों के अनुसार, हर वर्ष बरसात से पहले वे स्वयं मिट्टी और मलबा डालकर वैकल्पिक रास्ता तैयार करते हैं, लेकिन इस वर्ष भी पहली ही बारिश में यह रास्ता बह गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

- Install Android App -

जयस के जिला प्रवक्ता सालकराम धुर्वे ने बताया कि हर बारिश में पुलिया के ऊपर बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बह जाता है। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पुलिया की तत्काल मरम्मत कराई जाए या फिर नई पुलिया का निर्माण स्वीकृत कर जल्द शुरू किया जाए, ताकि स्कूल जाने वाले बच्चों सहित सभी ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।