jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति गिरफ्तार

📍 बड़वानी | मकड़ाई एक्सप्रेस 24

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक आदिवासी विवाहिता के दिनदहाड़े अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मौसी के घर से जबरन उठाकर ले गए

पुलिस के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के जलगोन गांव में 20 वर्षीय युवती अपनी मौसी के घर रह रही थी। मंगलवार को निहाली गांव निवासी हुकुम रावत अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और कथित तौर पर युवती को घर से बाहर खींचते हुए सड़क तक ले गया। इसके बाद उसे स्पोर्ट्स बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले जाया गया। पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में

बड़वानी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि युवती की शिकायत पर राजपुर थाने में हुकुम रावत और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

राजपुर थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के निहाली स्थित घर से करीब 12 घंटे के भीतर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया और उसका बयान दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी हुकुम रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है।

- Install Android App -

प्रेम विवाह के बाद सामने आया धोखे का सच

पुलिस जांच में सामने आया कि करीब एक महीने पहले युवती और हुकुम घर से भाग गए थे और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। बाद में युवती को पता चला कि हुकुम पहले से शादीशुदा है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसे गांव की पंचायत ने सुलझाने का प्रयास किया।

 

आदिवासी परंपरा ‘देजा’ के तहत पहले लड़के पक्ष ने युवती के परिवार को 70 हजार रुपये दिए थे। बाद में आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी सामने आने पर पंचायत में समझौते के दौरान दो लाख रुपये अतिरिक्त भी दिए गए।

पैसे लौटाओ या लड़की भेजो’ का बनाया दबाव

धोखे की जानकारी मिलने के बाद युवती ने आरोपी का घर छोड़ दिया और अपने माता-पिता के पास लौट आई। बाद में वह जलगोन में अपनी मौसी के घर रहने लगी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपी पक्ष ने युवती के परिवार पर पंचायत में दी गई राशि लौटाने या युवती को वापस ससुराल भेजने का दबाव बनाया। युवती के इनकार के बाद आरोपी ने कथित रूप से अपहरण की साजिश रच डाली।

क्या है ‘देजा’ प्रथा?

आदिवासी समाज में यदि युवक-युवती भागकर विवाह कर लेते हैं, तो पंचायत दोनों परिवारों के बीच समझौता कराती है। इस दौरान लड़के पक्ष द्वारा लड़की पक्ष को एक तय राशि दी जाती है, जिसे ‘देजा’ कहा जाता है। इसे विवाह को सामाजिक मान्यता देने की पारंपरिक प्रक्रिया माना जाता है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।