ई-विकास टोकन बुकिंग के नाम पर वसूली नहीं चलेगी, एसडीएम विजय राय ने कहां कार्रवाई होगी किसानों से सिर्फ 15 रुपये शुल्क निर्धारित
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।नर्मदापुरम जिले में किसानों को उर्वरक के लिए ई-टोकन बुक कराने में अतिरिक्त शुल्क वसूली की शिकायतों के बाद कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि ई-विकास प्रणाली के तहत टोकन बुकिंग के लिए किसान से 15 रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।
एसडीम विजय राय ने कहा जारी आदेश के अनुसार, ई-विकास प्रणाली का संचालन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है। प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की अध्यक्षता में 24 मार्च 2026 को हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि MP Online के माध्यम से ई-विकास उर्वरक ई-टोकन जनरेशन के लिए शुल्क दर 15.00 रुपये निर्धारित की गई है।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, MP Online केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटर CSC और लोक सेवा केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों से ई-टोकन बुकिंग के एवज में निर्धारित 15 रुपये से अधिक की वसूली न करें। आदेश में कहा गया है कि तय शुल्क दर का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
इस संबंध में किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्रालय भोपाल के दो पत्रों का भी संदर्भ दिया गया है। कलेक्टर कार्यालय ने जिला प्रबंधक लोक सेवा केंद्र, सभी तहसीलदारों और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को भी इस आदेश की प्रति भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इनका कहना है।
यदि कोई केंद्र निर्धारित शुल्क से अधिक मांगता है तो किसान इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों और एसडीएम कार्यालय में कर सकते हैं।
विजय राय एसडीएम
सिवनी मालवा।

