jhankar
ब्रेकिंग
आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के 10 प्रकरण दर्ज ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न 

लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग

केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।तहसील शिवपुर के ग्राम लुचगाँव में पिछले 2 वर्षों से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से घरेलू उपकरण ठप पड़े हैं और गाँव की 7.5 HP की आटा चक्की भी नहीं चल पा रही है।
ग्रामवासियों ने विद्युत वितरण कंपनी शिवपुर के सब इंजीनियर को आवेदन देकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। पत्र में बताया गया कि इस संबंध में पहले भी कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन आज तक विद्युत विभाग द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि खराब DP के कारण गाँव में लगातार बिजली कट रही है और सही वोल्टेज न मिलने से टीवी, पंखे, मोटर जैसे उपकरण भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

- Install Android App -

पंचायत के पास नई DP लगाने की मांग
ग्रामवासियों ने आवेदन में मांग की है कि हरिजन कॉलोनी के अलावा ग्राम पंचायत के पास एक नई DP अति शीघ्र स्थापित की जाए ताकि बिजली व्यवस्था सुचारू हो सके। साथ ही उन्होंने काम पूरा होने की निश्चित समय-सीमा और तारीख बताने का भी आग्रह किया है।

आवेदन की प्रतिलिपि विद्युत वितरण कंपनी सिवनी मालवा के इंजीनियर, नर्मदापुरम के महाप्रबंधक और उप प्रबंधक को भी भेजी गई है। आवेदन पर बृजमोहन, हीराराम सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस शिकायत पर विद्युत विभाग कब तक कार्रवाई करता है।