jhankar
ब्रेकिंग
परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र

मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हरदा द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज, हरदा में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. दीपक आर्य (प्रांत उपाध्यक्ष) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं जिला सह संघचालक नरेंद्र जी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनः निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

- Install Android App -

समारोह में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रा. गिरीश रावल, नगर मंत्री निकुंज शर्मा सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शुभम ढोके ने किया एवं कार्यक्रम का आभार नगर मंत्री निकुंज शर्मा ने किया इस दौरान लिशिका काले दानिश बिल्लौरे प्रद्युम्न जतिन डोली नंदनी दीपिका विशाल लक्ष्मण रुद्र सौम्य विकाश साहिल सरिता माखन राजेंद्र उपस्थित रहे