jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

एक पेड़ बेटी के नाम” में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं

बेटी के नाम पौधा, पर पौधा लगाया पार्षद ने, बेटियां पकड़ती रहीं बैनर

एक पेड़ बेटी के नाम” अभियान में बेटियां ही हुईं नजरअंदाज 

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। बेटियों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे “एक पेड़ बेटी के नाम” अभियान की मंशा पर नगर के वार्ड 14 में सवाल उठ गए हैं। यहां छत्री मंदिर परिसर में वार्ड पार्षद और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कराए गए पौधरोपण कार्यक्रम में बेटियों से पौधा तो नहीं लगवाया गया, उल्टे उन्हें बैनर पकड़कर पीछे खड़ा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार वार्ड 14 की आंगनबाड़ी और वार्ड पार्षद दीपक बाथव के नेतृत्व में छत्री मंदिर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेक्टर प्रभारी श्रीमती चंद्रकिरण डोले, कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति बाथव, श्रीमती जगनोरे, सहायिका ममता मल्लाहरे, कविता मल्लाहरे सहित वार्ड के नागरिक, महिलाएं और बच्चे मौजूद थे।

- Install Android App -

लेकिन कार्यक्रम के दौरान पार्षद सहित सभी अधिकारी और कार्यकर्ता खुद पौधा लगाते हुए फोटो खिंचवाते नजर आए। वहीं अभियान की असली हकदार बेटियों को मंच के पीछे बैनर पकड़कर खड़ा कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि “एक पेड़ बेटी के नाम” का उद्देश्य ही यह था कि बेटियां खुद पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें। लेकिन यहां बेटियों को केवल शोपीस बना दिया गया। किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।

एसडीएम से कार्रवाई की मांग 

वार्ड वासियों ने एसडीएम विजय राय से इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि एसडीएम साहब अपनी स्वच्छ छवि और त्वरित कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में बेटियों के सम्मान से जुड़े इस कार्यक्रम में हुई अनदेखी पर वह उचित कदम उठाएंगे।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।