jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त

राजस्थान : सरकार ने एनर्जी ड्रिंक्स को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए राज्यभर में कई प्रमुख ब्रांड की एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री, स्टोरेज और डिस्प्ले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि इन उत्पादों पर किए जा रहे भ्रामक दावे उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहे हैं, जबकि इनमें मौजूद अधिक कैफीन और शुगर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं. विभाग ने ई-कॉमर्स और इंस्टेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर भी इन उत्पादों की बिक्री बंद कराने के निर्देश जारी किए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त टी. शुभमंगला ने आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य में एनर्जी ड्रिंक्स के प्रचार-प्रसार और बिक्री पर सख्ती बरती जाएगी. विभाग के अनुसार, कई कंपनियां अपने उत्पादों पर ऐसे दावे कर रही थीं जो उपभोक्ताओं को भ्रमित करते हैं. इसी को देखते हुए इन उत्पादों के स्टोरेज, डिस्प्ले और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

इन ब्रांड्स की बिक्री पर रोक खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिन प्रमुख एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री और डिस्प्ले पर रोक लगाई है, उनमें शामिल है

– Hell Energy.

– Red Bull.

– Sting.

- Install Android App -

– Monster Energy.

– Campa Energy.

– Hell Sugar Free.

– Hell Classic.

– Adrenalin Rush.

स्वास्थ्य पर पड़ सकता है गंभीर असर

विभाग का कहना है कि कई एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन और

शुगर की मात्रा अधिक होती है. इनका अत्यधिक सेवन बच्चों, किशोरों और युवाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है. इसी कारण विभाग ने लोगों से ऐसे उत्पादों के प्रति सतर्क रहने और भ्रामक दावों वाले खाद्य उत्पादों की जानकारी तुरंत विभाग को देने की अपील की है।