हरदा/हंडिया। लगातार हो रही बारिश के बीच इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे पर हंडिया के पास सर्विस रोड का एक हिस्सा अचानक धंसकर बह गया। सड़क के किनारे बनी मिट्टी बारिश के पानी के तेज बहाव में कट गई, जिससे सर्विस रोड का बड़ा हिस्सा हवा में लटक गया और गहरा गड्ढा बन गया। क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है।
सड़क के किनारे का हिस्सा पूरी तरह धंस चुका है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो यहां से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से मांग की है ।
कि क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कर बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी भी घटना दुर्घटना से बचा जा सके।

