jhankar
ब्रेकिंग
सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह... हंडिया के पास इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड बारिश में धंसी, बड़ा हादसा टला हरदा मप्र: वाहन सड़क दुर्घटना दो घायल  मोटर पंप चोरी का खुलासा: 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.50 लाख का चोरी का सामान बरामद मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से...

हंडिया के पास इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड बारिश में धंसी, बड़ा हादसा टला

हरदा/हंडिया। लगातार हो रही बारिश के बीच इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे  पर हंडिया के पास सर्विस रोड का एक हिस्सा अचानक धंसकर बह गया। सड़क के किनारे बनी मिट्टी बारिश के पानी के तेज बहाव में कट गई, जिससे सर्विस रोड का बड़ा हिस्सा हवा में लटक गया और गहरा गड्ढा बन गया। क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है।

सड़क के किनारे का हिस्सा पूरी तरह धंस चुका है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो यहां से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

- Install Android App -

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से मांग की है ।

कि क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कर बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी भी घटना दुर्घटना से बचा जा सके।