jhankar
ब्रेकिंग
सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह... हंडिया के पास इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड बारिश में धंसी, बड़ा हादसा टला हरदा मप्र: वाहन सड़क दुर्घटना दो घायल  मोटर पंप चोरी का खुलासा: 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.50 लाख का चोरी का सामान बरामद मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से...

सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

हरदा। जिले के सारसूद गांव के एक गरीब किसान लक्ष्मीनारायण हीरे ने अपनी 7 एकड़ कृषि भूमि बर्बाद होने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि क्षेत्र में संचालित क्रेशर प्लांट और खदान से निकले पानी के कारण उसकी पूरी फसल नष्ट हो गई है।

पीड़ित किसान के अनुसार, लगातार हुई बारिश के दौरान तालाब और नाले का पानी क्रेशर प्लांट की ओर से बहते हुए सीधे उसके खेतों में पहुंच गया, जिससे फसल पूरी तरह तबाह हो गई। खेतों में उपजाऊ मिट्टी बह जाने के बाद अब मिट्टी की जगह पत्थर और मलबा दिखाई दे रहा है, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है।

देखिये विडियो में –

- Install Android App -

किसान ने आरोप लगाया कि क्रेशर प्लांट के कारण उसकी कृषि भूमि खराब हो गई है और अब वहां खेती करना संभव नहीं रह गया है। उसने कलेक्टर से मांग की है कि उसकी बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिलाया जाए तथा खदान और क्रेशर प्लांट से खेतों की ओर आने वाले पानी का स्थायी रूप से रास्ता बंद कराया जाए,।

ताकि भविष्य में किसानों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पीड़ित किसान का कहना है कि उसकी आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है और फसल बर्बाद होने से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। अब किसान को जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और न्याय की उम्मीद है।