jhankar
ब्रेकिंग
मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम

हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका बरामद

 हरदा कोतवाली पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का महज तीन दिन में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए चांदी के आभूषण, नगदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब ₹1.20 लाख का मशरूका बरामद किया है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

हरदा। कोतवाली थाना क्षेत्र में 14 जुलाई 2026 की रात मंगल होम कॉलोनी स्थित एक सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने तीन दिन के भीतर पर्दाफाश कर दिया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार फरियादी कमलेश लूनिया अपने पुत्र के उपचार के लिए परिवार सहित इंदौर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले की रिपोर्ट उनके भाई योगेश लूनिया ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 463/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

- Install Android App -

विवेचना के दौरान फरियादी से दोबारा पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि चोरी में दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े और ₹20 हजार नकद चोरी हुए थे।

पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 18 जुलाई 2026 को दो आरोपियों कल उर्फ जसविंदर सिंह सिकलीगर (24) निवासी शकूर कॉलोनी, हरदा तथा राहुल खींची (23) निवासी बंगाली कॉलोनी, नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े, ₹10 हजार नकद तथा वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-47-ZE-8394) बरामद की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब ₹1.20 लाख बताई गई है। मामले की विवेचना अभी जारी है।

 

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में सउनि रामभोग शर्मा, सउनि भगवानदास यादव, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक नीलेश पटेल, आरक्षक बीरेन्द्र राजपूत, आरक्षक रामनरेश तथा सायबर सेल की टीम की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।