हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार, 27 जुलाई 2026 को 33 केवी रहटगांव फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
जानकारी के अनुसार 132/33 केवी हरदा उपकेंद्र से संचालित 33 केवी रहटगांव फीडर पर निर्धारित मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी रहटगांव उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरे कर लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है।

