jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे से जुड़े 2 कर्मचारी गिरफ्तार,24 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा,BNS, पॉक्सो और SC-ST एक्ट में केस दर्ज

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 सिंगरौली | सरई थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों ने बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाकर नदी किनारे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

अस्पताल के पास से ले गए, रातभर बंधक रखा

पुलिस के अनुसार घटना उस समय हुई जब बच्ची शाम करीब 7 बजे अस्पताल के सामने अकेली बैठी थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन ले गए।

आरोप है कि आरोपी बच्ची को नदी किनारे ले गए और रातभर बंधक बनाकर रखा। अगले दिन सुबह दोनों उसे अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने पूरी घटना अपनी मां को बताई।

मां की शिकायत पर FIR, विशेष टीम का गठन

- Install Android App -

पीड़िता की मां ने सरई थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल BNS, पॉक्सो एक्ट और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा।

दोनों आरोपी मुरैना के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद शाह, उम्र 38 वर्ष, निवासी संजय नगर जौरा और सोनू उर्फ सेरा खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी अम्बाह के रूप में हुई है। दोनों मुरैना जिले के रहने वाले हैं और रेलवे से जुड़े काम करते हैं। पुलिस उनके काम और पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।

आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।