jhankar
ब्रेकिंग
आज 3 घंटे बिजली गुल रहेगी, इन इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कटौती    सोशल मीडिया पर नगर पालिका अध्यक्ष को बताया “डकैत”, थाने पहुंचकर रितेश जैन ने दर्ज कराई शिकायत सीएम के आश्वासन के बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मचारी करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा...

हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान, 165 प्रकरण दर्ज

हरदा : महाप्रबंधक सुरेश कुमार जी के निर्देशानुसार हरदा वृत्त के समस्त अधिकारियों द्वारा आज दिनांक 05.08.2026 को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।

- Install Android App -

अभियान के दौरान हरदा वृत्त के विभिन्न वितरण केंद्रों में विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों एवं मीटरों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुल 165 प्रकरण दर्ज किए गए।

विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत का उपयोग केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से करें तथा किसी भी प्रकार की विद्युत चोरी या अनियमितता से बचें। कंपनी द्वारा ऐसे सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।