jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर

हरदा : बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से संपर्क अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उप महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 8 अगस्त शनिवार को जिले के ग्राम सुखरास, रेलवा, सक्तापुर, पाहनपाट, सोमगाँव, आमासेल, उन्द्राकच्छ, खुदियाखेडी, झाडपा एवं हरदा शहर वार्ड क्रमांक 32 में ‘संपर्क अभियान’ शिविर का आयोजन किया जाएगा।

- Install Android App -

इस शिविर में उपभोक्ताओं की नवीन कनेक्शन आवेदन (सभी निम्नदाब श्रेणी), भार परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन (विद्युत प्रायोजन), नाम परिवर्तन, विद्युत बिल सुधार, मीटर एवं सर्विस केबल सबंधी, विद्युत कनेक्शन संबंधी एवं अन्य तकनीकी सेवाओं संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जावेगा। उन्होने बताया कि सम्पर्क अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाऐं उपलब्ध कराना है।