jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

दीवार से टकराई बाइक, निजी स्कूल के शिक्षक की मौत

हरदा। निजी स्कूल में शिक्षक प्रवीण काशिव की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह हुआ।

जानकारी के अनुसार प्रवीण 37 निवासी वार्ड-6 खेडीपुरा शनिवार रात दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौटे थे। रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर वे छोटे भाई सौरभ के साथ बाइक से डॉक्टर को दिखाने निकले। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।

- Install Android App -

इस हादसे में प्रवीण के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पहले पिता का साया उठा, अब बेटे की मौत से मातम

प्रवीण के छोटे भाई सौरभ ने बताया कि कुछ साल पहले ही पिता का निधन हो चुका है। अब घर में मां और छोटा भाई बचा है। प्रवीण की अचानक मौत से पूरे खेडीपुरा क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।