jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता

हरदा। हंडिया तहसील के ग्राम खेड़ा अदलपुर (भीलटोला) निवासी 38 वर्षीय अनूराम ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर आर्थिक सहायता की मांग की है। आवेदन के अनुसार अनूराम दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

अनूराम ने बताया कि उनकी पत्नी मारुती बाई का 6 फरवरी 2024 को शासकीय जिला अस्पताल हरदा में परिवार नियोजन संबंधी ऑपरेशन कराया गया था। उनका आरोप है कि ऑपरेशन सफल नहीं हुआ और इसके बाद पत्नी दोबारा गर्भवती हो गईं। 27 जुलाई 2026 को उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया।

- Install Android App -

आवेदन में बताया गया है कि पहले से ही उनके पांच बच्चे हैं और अब नवजात के जन्म के बाद कुल छह बच्चे हो गए हैं। दिव्यांग होने के कारण मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए कठिन हो रहा है। महंगाई के इस दौर में बच्चों के भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य का खर्च उठाना भी मुश्किल हो गया है।

अनूराम ने कलेक्टर से शासन की ओर से बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन 4 अगस्त 2026 को प्रस्तुत किया गया है।