केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।बांदरखोह और गांगीया गांव के ग्रामीणों ने कच्ची और कीचड़ से भरी सड़कों को लेकर मांग की ग्रामीण दर्जनों की संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सोपा ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में इन मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बांदरखोह से गांगीया जाने वाला ग्रामीण मार्ग कच्चा है और पूरी तरह कीचड़ से भरा रहता है। बरसात के दिनों में यह रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है।ज्ञापन में कहा गया है कि बांदरखोह के स्कूली बच्चे और बच्चियां रोजाना पैदल भादूगांव स्कूल जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
बारिश में उन्हें भीगते हुए कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी स्थिति गंभीर है। प्रसव के समय महिलाओं को दूरस्थ मार्ग चुनना पड़ता है क्योंकि बरसात में एंबुलेंस और अन्य वाहन नहीं पहुंच पाते।ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत पहले भी सौंपी जा चुकी है।
ग्रामवासियों ने अधिकारियों से तत्काल पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो गांव के सभी हड़ताल पर बैठेंगे और आगामी सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

