jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप  

पाइपलाइन के बाद गड्ढे और मिट्टी से परेशान नागरिक एसडीएम से की शिकायत

एसडीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि गड्ढे भरे जाए

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।अमृत-2 नलजल योजना के तहत नगर में चल रहे पाईपलाइन विस्तारीकरण के काम में ठेकेदार की लापरवाही से आमजन परेशान हैं। काम पूरा होने के बाद सड़कों की फिलिंग और समतलीकरण न करने से जगह-जगह गड्ढे, मिट्टी और कीचड़ फैल गई है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।

- Install Android App -

वार्ड 8 के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, विजय राय को शिकायत सौंपकर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। बताया गया कि विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन डालने के बाद ठेकेदार द्वारा समय पर मिट्टी भराई और रोड समतलीकरण नहीं किया जा रहा है।

स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही दिक्कत  

शिकायत में कहा गया कि खुले छोड़े गए गड्ढों में लोग गिर रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर गड्ढे होने से स्कूली बच्चों के ऑटो का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। मिट्टी उड़ने से राहगीरों को चलने में असुविधा और तकलीफ हो रही है। शिकायतें लगातार मिल रही हैं। पार्षद ने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो कोई गंभीर या अप्रिय घटना घट सकती है।

समय-सीमा में काम पूरा कराने की मांग

दीपक दीक्षित ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया जाए कि पाईपलाइन विस्तारीकरण के बाद फिलिंग एवं रोड समतलीकरण का कार्य व्यवस्थित रूप से समयावधि में पूर्ण किया जाए, ताकि वार्डवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसडीएम ने पूरी बात सुनकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्दी गड्ढे को ठीक किया जाए।