jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत

हंडिया। सोमवार को BJP हंडिया मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। बाइक पर सवार कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में शामिल हुए।

इसी दौरान तिरंगा यात्रा को हंडिया के एक ऐसे मार्ग से होकर गुजरना पड़ा, जहां बारिश के चलते सड़क पर कीचड़ और पानी जमा था।बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने इसी रास्ते से अपनी तिरंगा यात्रा आगे बढ़ाई। कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे।

लेकिन इस दौरान सामने आई सड़क की तस्वीर ने हंडिया की स्थानीय सड़क व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। एक ओर हाथों में तिरंगा और देशभक्ति का जोश था, तो दूसरी ओर उसी मार्ग पर कीचड़ और पानी से बदहाल सड़क नजर आ रही थी।

 

- Install Android App -

विकास के दौर में स्थानीय स्तर पर भी लोगों की अपेक्षा रहती है कि गांव के प्रमुख मार्ग बेहतर स्थिति में हों, ताकि बारिश के मौसम में आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

तिरंगा यात्रा के दौरान सामने आई यह तस्वीर किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल पर आरोप लगाने के लिए नहीं, बल्कि हंडिया की जमीनी सड़क व्यवस्था की स्थिति को सामने रखने वाली तस्वीर है।जिम्मेदारों से उम्मीद है कि मार्ग की स्थिति को देखकर आवश्यक सुधार कराया जाए।

कीचड़ भरी सड़क की यह तस्वीर विकास के दावों के बीच स्थानीय स्तर पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक सवाल जरूर छोड़ गई—आखिर हंडिया की ऐसी सड़कों की तस्वीर कब बदलेगी?