हरदा : पुलिस अधीक्षक शशांक ने विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित किये है। उन्होने थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 385/2025 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. में फरार आरोपी महेश पिता भैयालाल माछया निवासी बड़कच थाना टांडा जिला धार की तलाश एवं पतारसी हेतु 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
इसी प्रकार थाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 398/2026 धारा 108, 3(5) बी.एन.एस. 3(2) एसटी/एससी एक्ट में फरार आरोपियों स्वतंत्र शर्मा, कार्तिक पिता बालकृष्ण अग्रवाल रामकुमार पिता हृदयराम बांके, इमरान उर्फ सोनू पिता रजाक खान, शेरसिंह उर्फ शेरा ठेकेदार पिता सालिगराम कौशल सभी निवासी टिमरनी की गिरफ्तारी हेतु 5 हजार रूपये तथा थाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 428/2025 धारा 331(4),
305(ए) बी.एन.एस. इजाफा धारा 317(2) बी.एन.एस. में फरार आरोपी मोनू सोलंकी पिता एवलाल सोलंकी निवासी धावडाघाट थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम् की तलाश एवं पतारसी हेतु 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा थाना कोतवाली हरदा के एसटी/02/2025 अपराध क्रमांक 589/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में फरार स्थाई वारंटी दिनेश पिता गोपाल अजनेरे उम्र 29 वर्ष
निवासी मुगलईपुरा वार्ड क्रमांक 02 परतवाड़ा जिला अमरावती महाराष्ट्र तथा थाना कोतवाली जिला हरदा के एसटी/02/2025 अपराध क्रमांक 589/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में फरार स्थाई वारंटी रंगलाल उर्फ रंगी सेठ पिता सुखलाल पंडे उम्र 70 साल निवासी गणेश नगर वार्ड क्र 142 परतवाड़ा जिला अमरावती महाराष्ट्र की गिरफ्तारी व पतारसी हेतु 3-3 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।
जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इन आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचनाकर्ता को आरोपी की गिरफ्तारी के लिये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।

