jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित

हितग्राहियों को मिले हितलाभ, आमजन की समस्याओं का हुआ निराकरण

हरदा : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम करताना में क्लस्टर स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किये गये। साथ ही आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल व रेखा बड़ोदिया, ग्राम सरपंच, कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी विशाल, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत प्रवीण इवने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, एसडीएम टिमरनी  शैलेन्द्र बड़ोनिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा कि शिविर स्थल पर फार्मर रजिस्ट्री, समग्र व आधार में सुधार, आयुष्मान कार्ड तैयार करने जैसे कार्य किये जा रहे है, जिससे ग्रामीण अपने कार्य स्थानीय स्तर पर करा सकते हैं। उन्होने किसानों से अपील की कि वे सहकारी समिति में अपनी सदस्यता अवश्य लें ताकि उर्वरक सुगमता से मिल सके। कलेक्टर ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों से 559 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका समय सीमा में निराकरण कराया जा रहा है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक ने आमजन से दुपहिया वाहन पर हेल्मेट लगाने एवं कार में सीट बेल्ट अवश्य उपयोग करने की अपील की ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। उन्होने सायबर फ्राड से बचने के लिये भी आमजन को जागरूक किया।

- Install Android App -

हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण

ग्राम करताना में आयोजित क्लस्टर स्तरीय जन विश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितलाभ का वितरण किया गया। इस दौरान जनजातीय कार्य विभाग व जिला अंत्यावसायी विभाग द्वारा संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत पवन जाखड़ को कम्प्यूटर सेंटर के लिये 1 लाख 70 हजार रूपये, दिनेश को किराना व्यवसाय के लिये 3 लाख 70 हजार रूपये,

डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत डालूराम अटेरिया को जनरल स्टोर्स के लिये 50 हजार रूपये तथा टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत सुनीताबाई आनंद को मनिहारी के लिये 50 हजार रूपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को कुल 2.43 लाख रूपये किसान क्रेडिट कार्ड

स्वीकृत पत्र, उद्यानिकी विभाग द्वारा बागवानी यंत्रीकरण योजना के तहत रामदास कन्हैयालाल उइके को मिनी ट्रेक्टर के लिये 2 लाख 45 हजार रूपये तथा नवीन बगीचे की स्थापना हेतु ओमप्रकाश हरिओम जाट को 50 हजार रूपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा उद्यम क्रांति योजना के तहत हितग्राही धर्मेन्द्र राजपूत को कपड़ा व्यवसाय के लिये 1 लाख 70 हजार रूपये तथा संजय को फुटवेयर व्यवसाय के लिये 4 लाख 25 हजार रूपये के स्वीकृति पत्र प्रदाय किये गये।

श्रम विभाग अंतर्गत अनुग्रह सहायता योजना के तहत कलवंतीबाई को 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता तथा हितग्राही अनिल कोरकू को संबल पंजीयन कार्ड, सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत 2 हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन तथा एक हितग्राही को कल्याण पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी

योजना के तहत आरोही पिता आनंद तथा अनन्या पिता सतीश को स्वीकृति पत्र तथा मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सती पार्वती आजीविका समूह को 6 लाख, कन्हैया आजीविका समूह को 3 लाख तथा महालक्ष्मी आजीविका समूह को 1 लाख 50 हजार रूपये के बैंक लिंकेज प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा हितग्राही हेमराज, कृष्णाबाई व प्रेमबाई को नामांतरण प्रमाण-पत्र तथा हितग्राही विनय सिंह को बंटवारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।