jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

हरदा। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब हरदा जिले में भी अवैध शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मंगलवार को छोटी हरदा गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण अवैध शराब बिक्री के विरोध में लामबंद हुए और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में करीब 5 से 6 स्थानों पर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने इन स्थानों की जानकारी प्रशासन को देने की तैयारी भी की है।

- Install Android App -

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शराब आसानी से उपलब्ध होने के कारण युवाओं और अन्य लोगों में शराब के सेवन की लत बढ़ रही है। नशे की लत से युवाओं का भविष्य खराब हो सकता है, जिससे पूरे गांव में चिंता और नाराजगी का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब बेचने वाले कुछ लोग गांव के भोले-भाले लोगों के घर बर्बाद कर रहे हैं। यदि समय रहते अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जांच कर अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई करने और शराब की अवैध बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पूर्ण रूप से शराबबंदी नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।