jhankar
ब्रेकिंग
हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान, 186 प्रकरण दर्ज जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,, पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 11 सितम्बर को मांदला में लगेगा शिविर कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण कर बुनियादी व्यवस्थाए देखीं रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन हुआ हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू

टिमरनी एवं रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के लिए इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा देने पर जोर

हरदा / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से “माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करना ही नहीं, बल्कि “हर घर गणेश, घर-घर गणेश” की भावना को मजबूत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना है।

इसी क्रम में टिमरनी के शासकीय भाऊसाहब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नर्मदा समग्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय माटी गणेश निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों तथा CMCLDP के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

नर्मदा समग्र के  उत्तम सिंह राजपूत एवं गोपाल कृष्ण गुर्जर ने प्रतिभागियों को मिट्टी से सुंदर एवं आकर्षक गणेश प्रतिमाएं बनाने का सजीव एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.के. जैन, डॉ. अरुण सिकरवार, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर, ब्लॉक समन्वयक अनुपम भारद्वाज, प्रोफेसर श्री पटवा, प्रोफेसर मीनाक्षी यादव, डॉ. सुनीत काशिव सहित महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा। जन अभियान परिषद के नवांकुर प्रतिनिधि एवं मेंटर मधुर भारद्वाज, अमित माहुले सहित गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर नीता गौर ने किया।

- Install Android App -

प्राचार्य डॉ. जे.के. जैन ने माटी गणेश के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं हमारी परंपरा से जुड़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती हैं। प्रोफेसर अरुण सिकरवार ने कहा कि इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के उपयोग से जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलती है।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर ने कहा कि प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं के निर्माण को बढ़ावा देना तथा रासायनिक पदार्थों से निर्मित प्रतिमाओं से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करना है।

रहटगांव में भी हुआ माटी गणेश निर्माण प्रशिक्षण

अभियान के तहत रहटगांव के शासकीय कन्या हाईस्कूल में सेक्टर स्तरीय माटी गणेश निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नवांकुर सखियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की विधि बताई गई।

कार्यक्रम में शासकीय कन्या हाईस्कूल के प्राचार्य सिद्धार्थ जोशी, बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय रहटगांव के प्राचार्य  मनोज मिंज, शिक्षक  श्रवण जोशी,  शैलेंद्र राजपूत एवं प्रदीप मालवीय सहित प्रस्फुटन समिति की  कमला गौर, अनीता एवं कोमल दीदी उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों एवं समिति सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण, पारंपरिक कला और धार्मिक आस्था के समन्वय का संदेश दिया गया। अभियान के आयोजकों ने आमजन से आगामी गणेशोत्सव में मिट्टी से निर्मित पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करने की अपील की।