jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

हरदा। श्री रामानुज कोट एवं महाराणा प्रताप कॉलोनी में भगवान वेंकटेश जी के दिव्य महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री रामानुज कोट से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और भगवान वेंकटेश जी के जयकारों के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने भगवान के दर्शन किए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती एवं पूजन भी किया।

स्वामी लवकुशाचार्य की उपस्थिति में हुए धार्मिक अनुष्ठान

- Install Android App -

मंदिर के पुजारी वेंकटेश स्वामी ने बताया कि आयोजन के तहत वृंदावन से पधारे स्वामी लवकुशाचार्य की उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। शोभायात्रा के श्री रामानुज कोट पहुंचने के बाद धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस दौरान महा आरती, गोठी प्रसादी, आलय प्रतिष्ठा, आधार पीठ पूजन, हवन, हृदय आराधना, पुष्पयाग एवं पूर्णाहुति सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान वेंकटेश जी के दर्शन कर आरती-पूजन किया और सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।